Gold Silver

बोर्ड में अब 2 टर्म में होगा एग्जाम

15 नवंबर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की टर्म-1 की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। हाल ही में CBSE ने इस बारे में सर्कुलर जारी किया है।

इसी साल CBSE ने कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में करने का फैसला लिया है। पहले टर्म की परीक्षा 15 नवंबर से होगी। अगले साल मार्च-अप्रैल में दूसरे टर्म की परीक्षाएं होंगी। जल्द ही CBSE सब्जेक्ट की डेटशीट भी जारी कर सकता है।

आइए समझते हैं, इस बार बोर्ड एग्जाम के पैटर्न में क्या बदलाव होने जा रहा है? सिलेबस में क्या बदलाव हुआ है? प्रेक्टिकल एग्जाम कैसे होंगे? कोरोना की वजह से स्कूल खुलने और बंद रहने पर मार्क्स किस आधार पर दिए जाएंगे? और एग्जाम से जुड़े बाकी सभी सवालों के जवाब…

सबसे पहले समझिए पैटर्न में क्या बदलाव हुआ है?

सबसे बड़ा बदलाव एग्जाम के पैटर्न में हुआ है। इस बार बोर्ड एग्जाम भी कॉलेज में सेमेस्टर सिस्टम की तरह ही 2 टर्म में होगा। दोनों टर्म में करीब आधा-आधा सिलेबस बांटा जाएगा। पहले टर्म की परीक्षा 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी। दोनों टर्म के मार्क्स को मिलाकर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

सिलेबस में क्या बदलाव हुआ है?

पैटर्न के आधार पर ही सिलेबस को भी दो भागों में बांटा गया है। सिलेबस को भी दोनों टर्म में करीब आधा-आधा बांटा गया है। CBSE ने जब पैटर्न में बदलाव की घोषणा की थी तभी कहा था कि सिलेबस को रेशनलाइज किया जाएगा यानी सिलेबस को कम किया जाएगा।

सिलेबस में क्या बदलाव हुए हैं, ये जानने के लिए आप CBSE की नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर भी चेक कर सकते हैं।

Join Whatsapp 26