Gold Silver

हत्याओं के बाद सख्ती:कश्मीर में आतंकियों के मददगार होने के शक में 700 से ज्यादा लोग हिरासत में

जम्मू-कश्मीर में आम लोगों पर हमलों के बाद हरकत में आए सुरक्षाबलों ने 700 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इन्हें आतंकियों का मददगार बताया जा रहा है। न्यूज एजेंसी AFP ने यह दावा किया है। पिछले एक हफ्ते में घाटी में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित, हिन्दू और सिख समुदाय के लोगों के साथ स्थानीय नागरिकों को भी निशाना बनाया है। उन्होंने 7 लोगों की हत्या कर दी।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया है कि हिरासत में लिए गए 700 लोगों के प्रतिबंधित धार्मिक और आतंकी समूहों से लिंक हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों के हत्यारों को खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मसले पर भास्कर ने जम्मू-कश्मीर के IG विजय कुमार से बात की, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

TRF के हेंडलर के कहने पर हत्या की थी
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सिविलियन की हत्या के मामले में 4 लोगों को रविवार रात गिरफ्तार किया है। 5 अक्टूबर को बांदीपोरा इलाके के शाहगुंड इलाके में रहने वाले मोहम्मद शफी नाम के व्यक्ति की हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक वारदात को लश्कर ए तैयबा के TRF ग्रुप के हेंडलर लाला उमर के कहने पर अंजाम दिया गया था। इसके अलावा भी कई आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Join Whatsapp 26