इन्वेटर की बिक्री में आई कमी,जाने क्यों






बीकानेर। इंसान के जीवन में कुछ सुविधाएं ऐसी होती है,जो अहम होती है। अगर वे न हो तो उसका जीवन प्रभावित होता है। इसमें बिजली भी एक है। जो मनुष्य के जीवन में उजियारा करती है। पिछले तीन वर्षों में शहर के उपभोक्ताओं में भी बदलाव की बयार आई है। जब से बिजली की कमान निजी कंपनी ने संभाली है। बीकेसीईएल नाम की इस कंपनी के आने के बाद जहां इन्वेटर का व्यवसाय क रने वाले दुकानदारों को नुकसान हुआ है। वहीं शहर के उपभोक्ताओं को राहत भी मिली है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने चंद वर्षों में ही अपनी सेवाओं में लगातार विस्तार कर शहरवासियों को बिजली की आंख मिचौली से राहत दिलाई है। कंपनी के सीईओ शांतनू भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी कंपनी का उद्देश्य आमजन को सुगमता से बिजली मुहैया करवाने के साथ साथ बिजली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना है। भटचार्य का कहना है कि कंपनी पिछले तीन वर्षों में बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया है और उसमें काफी हद तक सफलता भी प्राप्त की है। आगे भी कंपनी इसी भावना से काम क रेगी।
दीपावली पर २४ घंटे सेवाएं
कंपनी ने दीपावली पर्व को लेकर कमर कस ली है। कंपनी ने अलग अलग जोन में टीमों का गठन कर बिजली संबंधित शिकायतों के निस्तारण की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। हालांकि दीपावली से पूर्व विभिन्न इलाकों में बिजली फाल्टों को ठीक कर काफी हद तक समस्या निपटा दी है। तो दीपोत्सव के तीन दिन के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी शहरवासियों को न आएं इसके लिये भी कंपनी का हरावल दस्ता तैयार है।
वहीं उपभोक्ताओं नेे खुलासा से बातचीत में कहा कि कुछ हद तक सरकारी हालातों से बिजली की सेवाओं में कंपनी ने बेहतर काम किया है। फिर भी काफी सुधार की जरूरत है। कई उपभोक्ताओं ने बिजली शिकायातों के चंद मिनटों में निस्तारण की वाही वाही की।

