महिला के साथ दो व्यक्तियों ने किया दुष्कर्म






बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ सामूहिक रुप से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने दुष्कर्म का पहले भी एक मामला एक व्यक्ति पर दर्ज करवा रखा है और अब दो व्यक्तियों पर मामला दर्ज करवाया है। । महिला का आरोप है कि राजुदान पुत्र मोहनराम चारण व कृष्णनाथ पुत्र श्रवणनाथ 20 अक्टूबर की रात्रि को ग्यारह बजे तम्बू में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार धारा 458, 376, 323, 506, 34 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच श्रीडूंगरगढ़ सीओ प्रवीण सुण्डा कर रहे है।

