अज्ञात वाहन की टक्कर से रात भर सडक़ पर तडपता रहा युवक,बच्चों ने पुलिस को दी सूचना

अज्ञात वाहन की टक्कर से रात भर सडक़ पर तडपता रहा युवक,बच्चों ने पुलिस को दी सूचना

चूरू। जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र में नवोदय स्कूल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। रातभर युवक सडक़ पर तड़पता रहा। आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे बच्चों ने घायल को देखकर पुलिस को सूचना दी। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की जेब में रखे मोबाइल पर उसके जीजा का फोन आया। तब पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। परिजन अस्पताल पहुंचे,जहां से घायल को बीकानेर रेफर किया गया। एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घायल भांगवा भादरा हनुमानगढ़ निवासी सतवीर जाट (28) घायल अवस्था नवोदय विद्यालय के सामने पड़ा था। सुबह बच्चों ने घायल को देखकर सूचना दी। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से बीकानेर रेफर कर दिया। घायल के जीजा राजेश ने पुलिस को बताया कि उसका साला एलर्जी की दवाई लेने बाइक से सरदारशहर आया था। दवाई लेकर वापस गांव लौट रहा था। सुबह उसके मोबाइल पर फोन किया तो हादसे की जानकारी मिली। फिलहाल परिजनों ने मामला दर्ज नहीं कराया है।
घायल के मोबाइल से जीजा को किया फोन
घायल के जीजा राजेश ने बताया कि बुधवार सुबह साले को फोन किया तो उसने नहीं उठाया। इसके बाद एम्बूलेंस के चालक का फोन आया तो हादसे की जानकारी मिली। सूचना पर परिजन सरदारशहर के राजकीय अस्पताल पहुंचे,जहां से बीकानेर अस्पताल लेकर गए। राजेश ने बताया कि दो भाई बहनों में सतवीर छोटा है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |