
बुध का राशि परिवर्तन: 2 अक्टूबर तक 5 राशियों के लिए रहेगा अच्छा समय






22 सितंबर, को बुध ग्रह तुला राशि में आ गया है। इस राशि में शुक्र पहले से ही है। जिससे अब बुध और शुक्र की युति बन रही है। इस संयोग के प्रभाव से देश में राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक बदलाव दिखेंगे। अब 27 सितंबर को बुध तुला राशि में वक्री हो जाएगा। बुध ग्रह के प्रभाव से मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 4 राशियों के लोगों को संभलकर रहना होगा। 8 अगस्त को बुध ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह में आ जाएगा।
अर्थव्यवस्था में सुधार के योग लेकिन लोगों में असंतोष भी
पुरी के ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। कई लोगों की इनकम बढ़ सकती है। रुपए पैसों की आवक बढ़ेगी। व्यापारी गतिविधियां में सुधार होगा। कामकाज में तेजी आएगी और लोगों को बुद्धि की वजह से फायदा भी मिलेगा।
राजनीति में बुद्धिमान लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। धैर्य और संयम में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगने लगेगा। बुध का सबसे ज्यादा प्रभाव बिजनेस पर पड़ता है। शुक्र के साथ बुध होने से बिजनेस में मंदी दूर होगी। फायदा बढ़ने लगता है। बिजनेस का कर्ज खत्म होने लगेगा और तरक्की होने लगती है।
5 राशियों के लिए शुभ
2 अक्टूबर तक वृष, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय है। लेकिन मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। वहीं, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों पर बुध ग्रह का मिला-जुला असर पड़ेगा। बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से कई लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। कुछ लोग नया और बड़ा निवेश करने की बड़ी योजनाएं बनाएंगे। वहीं अशुभ असर से कुछ लोगों को आर्थिक हानि होने की आशंका है।
शुभ: वृष, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि
तुला राशि में बुध के आ जाने से वृष, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।
अशुभ : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि
तुला राशि में बुध के आने से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 3 राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
सामान्य : मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि
बुध के राशि परिवर्तन से मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 4 राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।


