अपडेट्स:न्यूयॉर्क में होने वाली सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द - Khulasa Online अपडेट्स:न्यूयॉर्क में होने वाली सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द - Khulasa Online

अपडेट्स:न्यूयॉर्क में होने वाली सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द

सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की न्यूयॉर्क में होने वाली बैठक रद्द हो गई है। यह बैठक 25 सितंबर को होनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने बैठक में तालिबान को शामिल करने की मांग की थी। इसे सार्क के सदस्य देशों ने ठुकरा दिया था। इसके बाद अब बैठक के रद्द होने की खबर सामने आई है।

सार्क यानी दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन में 8 सदस्य देश हैं। ये देश भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव हैं। अफगानिस्तान इस समूह में शामिल सबसे नया देश है। तालिबान की सत्ता आने के बाद से उसके शामिल होने पर संशय था, क्योंकि तालिबान अब भी संयुक्त राष्ट्र की ब्लैक लिस्ट में शामिल है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26