Gold Silver

युवक को आत्महत्या के लिए दुष्पे्ररित करने के मामले में महिला को किया गिरफ्तार

बीकानेर। एक महिने पहले नयाशहर थाने में दर्ज दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। एएसआइ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जोधपुर जालौरी गेट हान रामपुरा बस्ती गली नंबर 17 निवासी रिंकु जावा पत्नी रमेश वाल्मीकि को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया। विदित रहे कि छह अगस्त को बेबी देवी पत्नी प्रभकुमार वाल्मीकि ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मामला दर्ज कराया कि उसका बेटा सुदेश कुमार रिंकू नाम की महिला के साथ रहता था। उक्त महिला ने उसके बेटे को आत्महत्या के करने े लिए मजबूर किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी महिला रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।

Join Whatsapp 26