
#Bikaner: अकाल की आहट ! भगवान से आस, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने किया यज्ञ






खुलासा न्यूज, बीकानेर। पूरे सप्ताह मानसून सक्रिय रहने की संभावना शरह नत्थानियान् गोचर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को वृष्टि यज्ञ में इंद्र देव का आव्हान किया गया। सुबह से पूर्वान्ह तक आयोजित एक कुंडीय वर्षा महायज्ञ में 13 पंडितों ने मन्त्रों के माध्यम से इंद्र देव का आव्हान किया, यजमान पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी, गौ सेवी बृजनारायण किराडू ने वर्षा के लिए आहुतियां दी। दोपहर में ही बादल छाने लगे।
भाजपा आईटी सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि भारतीय परंपरा में यज्ञ का महत्व आदिकाल से है। यज्ञ प्रकृति पोषण का सुगम विधान है। वायुमण्डल में आए विकारों को यज्ञ से दूर किया जा सकता है। इसका वैज्ञानिक प्रमाण भी है। गोघृत, पंचगव्य, गोबर का कंडा तिल, जो, अक्षत, गट समेत हव्य सामग्री से दी गई आहुति से कई किलोमीटर वातावरण में शुद्धि आ जाती है, पण्डितों ने मौके पर गौ पूजन, हनुमानजी पूजन, गणेश पूजन, मण्डप पूजन, रुद्राभिषेक- इन्द्र का आह्ववान, विष्णु सहस्त्रोनाम, इंद्रदेव, वरुणदेव को प्रसन्न करने का हवन आदि पण्डितों ने उच्च स्वरों में मंत्रोच्चार से किया। बीकानेर जिला अभी तक बारिश नहीं होने से सूखा है। लोग जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करने लगे हैं। गोधन के लिए भी चारे का संकट गहराने लगा है। इन हालातों के बीच वर्षा यज्ञ कर इंद्र देव का आव्हान किया। मंत्रोच्चार औऱ हर आहुति में इंद्र देव की अर्चना की गई। इंद्र देव वर्षा करो कि भावना से प्रार्थना की गई। यज्ञ के बाद बादल घिरने लगे हैं। शीघ्र वर्षा की उम्मीद बंधी है।। इस बीच मौसम विभाग ने भी बंगाली की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी दी है। राजस्थान में 8 से 11 सितम्बर तक भारी वर्षा की चेतावनी है। पूरे सप्ताह मानसून सक्रिय रहने की उम्मीद जताई है। इस महायज्ञ में कृषि विशेषज्ञ नरेन्द्र आर्य मन्नू बाबू सेवग, सूरज प्रकाश राव, राजेंद्र सिंह जी किलचु, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मनोहरलाल सियाग, जाट महासभा के जिला महासचिव भोमराज गाट, गोविंदसिंह जयमलसर, पूर्व जिला मंत्री भाजपा करणाराम खारी, पूर्व शहर जिला महामंत्री ओम सिंह राजपुरोहित, देवराजसिंह भाटी, सुखसिंह मण्डाल, करणी सिंह उदट, हंसराज भादू, मघादासजी, भूराराम जाखड, तोलाराम ढाका,भूराराम कूकणा, प्रताराम डूडि, मोहन लेघा, भाजयुमो जिला महामंत्री घनश्याम रामावत, रमेश भाटी, जय उपाध्याय, राजेन्द्र राव, सुशील डागा, रमेश मोदी, चतर सिंह सोढा, राजीव कुमार बाना, नवीन कुमार आदि ने अच्छी बारिश की कामना कर यज्ञ में आहुतियां दी।
गौरतलब है कि पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी के गोचर बचाओ अभियान ने अब राज्यभर में गति पकड़ ली है, प्रदेशभर से सैंकड़ों की संख्या में लोगों के पत्र, ईमेल एवं फोन कॉल आदि देवीसिंह भाटी को प्राप्त हो रहे हैं जिनको सुनकर, समझकर एवं कानूनी दावपेच समझकर गोचर सम्बन्धी मामलों में भाटी प्रदेशभर के लोगों को अपनी राय भेज रहे हैं और जरूरत पड़ने पर हरसम्भव मदद का भी आश्वासन दे रहे है, भाटी के मुताबिक समाज की ताकत बड़ी ताकत है हमें राज से नहीं राम से उम्मीद रखनी होगी, सरह नथानिया आंदोलन पूरे प्रान्त के लिए नजीर है इसी तर्ज पर समाज को कमान हाथ मे लेते हुए कानून का पालन करते हुए गोचर, ओरण बचाने के लिए लामबन्द होना होगा तभी राज के लोग भी कानून बनाने को मजबूर होंगे।


