
राजस्थान में 3896 ग्राम विकास अधिकारियों की निकाली भर्ती






बीकानेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने तीन हजार 896 ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन्हें ग्राम सेवक भी कहते हैं। सामान्य वर्ग के लिए 3222 और अनुसूचित जाति के लिए 674 पद हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसकी परीक्षा अगले साल फरवरी में होगी। राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2021 के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष होगी। परीक्षा का पैटर्न ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा। बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे। इस दौरान अभ्यर्थी को ओएमआर शीट में ऑफलाइन परीक्षा देनी होगी। निगेटिव मार्किंग भी होगी। इस दौरान हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। इसके बाद कटऑफ सूची जारी की जाएगी।


