Gold Silver

बीकानेर/ देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म: पति की मौत के बाद बातचीत कर प्रेमजाल में फंसाया

खुलासा न्यूज़, बीकानेर संभाग। संभाग के हनुमानगढ़ जिले के  नोहर थाना में एक युवती ने अपने देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। देवर पर शादी का झांसा देकर देहशोषण करने का आरोप है। दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में काटी गई जीरो नंबर एफआईआर को हनुमानगढ़ के नोहर थाने भेजने पर प्रकरण दर्ज हुआ है।

एसआई गोपीराम ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली युवती की नोहर इलाके में शादी हुई थी। कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई। बातचीत के दौरान उसके देवर ने उसको प्रेम जाल में फांस लिया। 30 जनवरी 2020 को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद लगातार देहशोषण करने लगा। गत जून माह तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी के लिए दबाव बनाने पर पीड़िता को समझ आया कि देवर उससे शादी करने का इच्छुक नहीं है। इसके बाद वह अपने मायके चली गई और वहीं से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Join Whatsapp 26