Gold Silver

बीकानेर से खबर- पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

खुलासा न्यूज, बीकानेर। कार और बाइक की भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ से जुड़ी है। जहां पर नेशनल हाईवे-62 पर संघर मोड़ पर यह हादसा हुआ है। भिड़ंत में बाइक पर सवार की मौत हो गयी है। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। जिसे अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की पहचान विराम खेड़ा निवासी धर्मवीर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ सूरतगढ़ से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Join Whatsapp 26