
ग्रह स्थिति:बुध ग्रह ने सिंह से कन्या राशि में किया प्रवेश, सभी 12 राशियों पर होगा सीधा असर







बुध ग्रह ने आज सुबह सिंह से कन्या राशि में प्रवेश किया है। अब ये ग्रह 5 सितंबर तक इसी राशि में रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जिन लोगों की राशि के लिए बुध ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है, उन लोगों को अपनी माता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करनी चाहिए। तुलसी के पास दीपक जलाएं, गाय को हरी घास खिलाएं। शिवलिंग का जलाभिषेक करें।
जानिए कुंडली के अनुसार सभी 12 राशियों पर बुध ग्रह का कैसा असर हो सकता है…
मेष- आपके लिए बुध का षष्ठम होना भय बढ़ाएगा। काम में मन नहीं लगेगा। जरूरी में कामों में ज्यादा सावधान रहना होगा।
वृषभ– इस राशि के लिए बुध पंचम हो गया है। संतान से लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावनाएं हैं। कार्य में हो रही देरी खत्म होगी। सफलता मिलेगी।
मिथुन– इन लोगों के लिए चतुर्थ बुध व्यय में वृद्धि करने वाला रहेगा। घर से दूर जाना पड़ सकता है। माता के सुख में कमी आ सकती है। अभी धैर्य बनाए रखने का समय है।
कर्क– तृतीय बुध पक्ष का रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका प्राप्त हो सकता है।
सिंह– इस समय बुध द्वितीय हो गया है। स्थाई संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। काम में तेजी आएगी। धन लाभ भी होगा।
कन्या- राशि स्वामी बुध इसी राशि में आ गया है। लाभ में वृद्धि हो सकती है। सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। सफलता मिल सकती है।
तुला- द्वादश बुध की वजह से व्यय में बढ़ोतरी हो सकती है। समस्याएं आएंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
वृश्चिक- एकादश बुध लाभदायक रह सकता है। पिछली परेशानियां समाप्त होंगी। वाहन सुख मिल सकता है एवं कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी।
धनु- दशम बुध आत्मविश्वास बढ़ाएगा। अटके कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। धन लाभ भी मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में नई दिशाएं मिल सकती हैं।
मकर– नवम बुध कार्यों को आसान बनाएगा। परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
कुंभ– बुध अष्टम होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। हर काम को ठीक तरीके से पूरा करने में दिक्कतें आएंगी। सावधान रहें।
मीन– सप्तम बुध की वजह से आपकी राशि पर कोई विशेष फर्क नहीं होगा। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त कर पाएंगे।


