बीकानेर नगर निगम चुनाव:बड़े नेताओं को अब पार्षद के लिए जमीन की तलाश

बीकानेर नगर निगम चुनाव:बड़े नेताओं को अब पार्षद के लिए जमीन की तलाश

बीकानेर। राज्य सरकार ने नगर निगम में महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव से यू टर्न लेने से शहर के कई दि ग्गज नेता जो महापौर का चुनाव लडऩे का सपना देख रहे थे, उनके सपनों पर पानी फेर दिया है। भाजपा और कांग्रेस में महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव में कई नेता दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन अब अप्रत्यक्ष होने से कई दिग्गज नेताओं ने अपने आपको चुनाव से दूर कर लिया है। तो दूसरी कतार के नेता अब सुरक्षित वार्ड को तलाश कर महापौर की सीट पर काबिज होने के लिये जमीन तलाशने लग गये है। अब चुनाव मैदान में वही नेता उतरेंगे, जिनकी वार्ड में अच्छी पकड़ है और जनता से सीधे जुड़ाव है। निगम में इस बार 80 वार्ड है। इन पार्षदों में से ही मेयर बनेगा। राज्य सरकार की ओर से निकायों में महापौर व सभापति के चुनाव अप्रत्यक्ष कराने की घोषणा कर दी है। राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। नेता देख रहे है कि किस वार्ड में उनकी जमीनी स्थिति मजबूत होगी। दिनभर इस पर ही माथापच्ची चलती रही। दोनों ही दलों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।
महापौर की लॉटरी पर नजर
अब नेताओं की नजर महापौर की लॉटरी पर है। महापौर के लिए जातिगत आधार पर लॉटरी 19 तारीख को जयपुर में निकाली जानी है। हालाकि बीकानेर में पिछले दो दशक से सभापति व महापौर सामान्य वर्ग से ही आ रहा है। 1999,2003 में सभापति का पद सामान्य वर्ग से रहा। वहीं 2008 में वसु सरकार के समय बीकानेर को निगम का दर्जा मिलने के बाद सामान्य वर्ग के मकसूद अहमद पहले महापौर बने थे। 2009 में पहले बार महापौर के लिये सीधे हुए चुनावों में भवानीशंकर शर्मा ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने पुन: पार्षदों को महापौर चुनने का अधिकार दे दिया। जिसमें भाजपा के नारायण चोपडा महापौर बने।
दोनों दलों के वरिष्ठ नेता कतार में
भाजपा व कांग्रेस में वैसे तो महापौर के सीधे चुनाव की स्थिति में गिने चुने दावेदार ही नजर आ रहे थे। लेकिन अब पार्षदों से महापौर चुनने की प्रक्रिया के चलते दोनों ही दलों के कई वरिष्ठ नेता चुनाव लडऩे की कतार में है। लेकिन वे अब सुरक्षित वार्ड से जमीन तलाश रहे हैं। जहां कांग्रेस की बात करे तो बाबू जयशंकर जोशी,मकसूद अहमद,कन्हैयालाल कल्ला,कमल कल्ला,गुलाम मुस्तफा,गोपाल गहलोत,कौशल दुग्गड़,बल्लभ कोचर जैसे सरीखे नेता चुनावी समर में कूद सकते है। वहीं भाजपा की ओर से उपमहापौर अशोक आचार्य,मोहन सुराणा,अविनाश जोशी,अशोक बेवरवाल,अखिलेश प्रताप सिंह की दोवदारी मजबूत रहेगी।
पिछले निगम बोर्ड की स्थिति
60 कुल वार्ड
36 भाजपा पार्षद
16 कांग्रेस पार्षद
08 निर्दलीय पार्षद
आमने सामने
महापौर के अप्रत्यक्ष चुनाव में भी निगम में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस का ही बोर्ड बनना है। भाजपा के निगम में पांच साल के बोर्ड के कुप्रबंधन से जनता परेशान हो गई है। महापौर पर भाजपा के ही पार्षद पिछले पांच साल लगातार आरोप लगाते रहे। शहर की सफाई के क्या हाल है किसी से छिपे हुए नहीं है। यशपाल गहलोत,शहर अध्यक्ष कांग्रेस
कांग्रेस सरकार ने यू टर्न लेकर मानसिक रूप से पहले ही हार स्वीकार ली है। लोकसभा में करारी हार के बाद कांग्रेस जनता तक जाने में डर रही है। देश और प्रदेश में भाजपा का माहौल है। निगम चुनाव जीतेंगे और महापौर भी भाजपा का ही बनेगा। निगम बोर्ड के विकास कार्यों के आधार पर चुनाव लड़े गे। डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,शहर भाजपा अध्यक्ष

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 95400 रेट , 22 कैरट 104100 चांदी 127500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 95400 रेट , 22 कैरट 104100 चांदी 127500 |