अरसे बाद पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के घर आई खुशियां, समर्थक व शुभचिंतक दे रहे बधाई

अरसे बाद पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के घर आई खुशियां, समर्थक व शुभचिंतक दे रहे बधाई

खुलासा न्यूज, बीकानेर। अरसे बाद पूर्व सिंचाई मंत्री व कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी के घर खुशियां आई है। भाटी के घर किलकारी गूंजी है।जहां भाटी के पौत्र एवं पूर्व सांसद स्व. महेन्द्र सिंह भाटी के पुत्र अंशुमानसिंह भाटी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। भाटी कैम्प के डूंगरसिंह तेहनदेसर ने जानकारी देते हुए बताया कोठारी हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई। जहां अंशुमानसिंह की पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। इस मौके पर पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, पूर्व प्रधान जयवीर सिंह हाडला, जयसिंह हाड़ला, मंगेजसिंह भाटी, जालमसिंह मरुधर, केपी सिंह सिसोदिया, प्रतापसिंह राठौड़, देविकिशन चांडक, राजेन्द्रसिंह किलचु, सांगसिंह भाटी ने दुरभाष पर दी पूर्व मंत्री भाटी को शुभकामनाएं दी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |