
बीकानेर- आर.एन. आर.एस.वी. : रेड डे सेलिब्रेशन से बच्चों ने जानी लाल रंग की महत्ता






खुलासा न्यूज़, बीकानेर। करणी नगर स्थित सी.बी.एस.ई सम्बद्ध आर.एन. आर.एस.वी. विद्यालय में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए आज लाल रंग पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यशाला सम्पन्न हुई। जिसमें नन्हें विद्यार्थियों को लाल रंग के फलों – अनार, सेब और गाजर एवं लाल रंग के खिलौनो आदि आकर्षक माध्यमों से उनके लाल रंग के ज्ञान में संवर्धन और रक्त संबंधित जानकारी जोड़ते हुए उन्हे स्वास्थ्य के प्रति भी जागरुक कराया। अंत में नन्हें विद्यार्थियों के हाथों का चार्ट पर लाल रंग का प्रिंट भी लिया गया। इस अवसर पर लाल रंग की आकर्षक वेशभूषा में उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए षाला की उपप्राचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।

