Gold Silver

बीकानेर/ भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, मची चीख पुकार

बीकानेर/ भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, मची चीख पुकार

खुलासा न्यूज बीकानेर।

हनुमानगढ़ के गांव परलीका के बस स्टैंड के पास रविवार शाम कार और रोडवेज बस के बीच भीषण भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले चारों कार में सवार थे। कार में 5 सवारियां थीं। एक की हालत गंभीर है। उसे नोहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। कार से भिड़ने के बाद बस कार पर ही पलट गई। दोनों वाहन पास के खाली प्लॉट की दीवार तोड़ते हुए जा गिरे। जेसीबी की मदद से कार में सवार लोगों को निकाला गया।

 

 

 

 

यूं हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। भादरा की तरफ से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस को परलीका बस स्टैंड पर रुकना था। बस स्टैंड से करीब 200 मीटर पहले सामने से आ रहे ऊंट गाड़ी को बस ने ओवरटेक किया। इसी दौरान ऊंट गाड़ी के पीछे आ रही तेज रफ्तार कार से बस भिड़ गई। कार में सवार पांचों लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के समय बस में करीब 35 सवारियां थीं। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल सभी को संभाला। बस की सवारियों को बाहर निकला गया। बस में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

 

 

 

हरियाणा के हो सकते हैं मृतक

घटना के बाद मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। हालांकि एक घायल की जेब से मिले आधार कार्ड में हरियाणा के फतेहाबाद इलाके के गांव भोड़ी का पता है। पुलिस इस आधार कार्ड के आधार पर फिलहाल मृतकों के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हादसे में घायल व्यक्ति अभी कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं है।

 

 

 

कार की स्थिति देखकर ही दुर्घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

गोगामेड़ी पुलिस पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही गोगामेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की सहायता से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से नोहर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मृतक और घायल अधेड़ उम्र के हैं। बस हनुमानगढ़ डिपो की है तथा भादरा से हनुमानगढ़ जा रही थी।

 

 

Join Whatsapp 26