Gold Silver

बीकानेर/ दुष्कर्म के मामले में नौ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार : दंपती ने किया था सहयोग 

हनुमानगढ़। नाबालिग से दुष्कर्म में सहयोग करने वाले नौ साल से फरार दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों स्थाई वारंटी हैं। इन्हें पुलिस ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया। दोनों दुष्कर्म में सहयोगी रहे थे तथा मुख्य आरोपी के भाई और भाभी हैं। उन्हें पुलिस शनिवार को गिरफ्तार कर लाई।

थानाधिकारी मोनिका बिश्नोई ने बताया कि दुष्कर्म की यह घटना ग्यारह वर्ष पहले हुई थी। वर्ष 2010 में मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के गांव धूधड़का निवासी मनोज सिंह और उसकी पत्नी ललिता हनुमानगढ़ जंक्शन के किराए के मकान में रहते थे। यहां मनोज का छोटा भाई अजय भी रहता था। आरोपी उस समय पड़ौस में रहने वाली किशोरी को फिल्मों में बाल कलाकार बनाने का झांसा देकर अपने साथ मध्यप्रदेश ले गए।

वहां आरोपी के छोटे भाई अजय ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसमें दोनों आरोपियों का सहयोग रहा। घटना वर्ष 2010 में हुई जबकि आरोपी वर्ष 2012 के आसपास फरार हो गए। ये तब से फरार चल रहे थे। इस बारे में सूचना मिलने पर शनिवार को थाना पुलिस ने आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया।

Join Whatsapp 26