![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/08/5-25.jpg)
एक बार फिर राजस्थान में बारिश को लेकर आई बड़ी खबर
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
्जयपुर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां धीमी पडऩे के बाद दूसरे दौर की बारिश का इंतजार तेज हो गया है। अगले छह दिन तक राजस्थान में छिटपुट बारिश की संभावना जताई जा रही है और उसके बाद भारी बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने शनिवार को फिर से दौहराया है कि बंगाल की खाड़ी में 17 व 18 के बीच कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते 20 या 21 अगस्त को राजस्थान में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होगा। इस बार भी बारिश का जोर पूर्वी राजस्थान पर ही रहेगा। इस बार भी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी।
पश्चिमी राजस्थान में भारी कमी
मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में सामान्य से आठ प्रतिशत बारिश ज्यादा दर्ज हुई है। यदि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान की बात की जाए तो पश्चिमी राजस्थान में अब तक मानसून की बेरूखी चल रही है। तभी तो पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 20 प्रतिशत बारिश अधिक दर्ज की गई है जबकि पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से भी 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है। ऐसे में दूसरे दौर की बारिश पश्चिमी राजस्थान को भी तरबतर करे तब जाकर कई जिलों में बारिश की आस पूरी हो सकेगी। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा का कहना है कि दूसरे दौर में पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश होगी, लेकिन कुछ जिलों पर ही असर दिखाई देगा।
इन जिलों को बारिश का इंतजार
सम्पूर्ण राजस्थान में मानसून झाया, लेकिन मेहर पूर्वी राजस्थान पर ज्यादा बरसी। पश्चिमी राजस्थान बारिश का इंतजार ही करता रहा। बीकानेर, जोधपुर, जालौर, नागौर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, सिरोही और उदयपुर में बारिश असर नहीं दिखा सकी है। कई बार काले बादल झाए, लेकिन आस अधूरी ही रही। अब दूसरे दौर पर उम्मीद टिकी है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)