जानिए कब निकलेगा करवा चौथ पर चांद

जानिए कब निकलेगा करवा चौथ पर चांद

बीकानेर। पति की लंबी आयु व स्वस्थ जीवन की कामना का पर्व करवा चौथ व्रत इस बार 17 अक्टूबर को है। इस दिन शिव पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है। कुंवारी लड़कियां भी मनवांछित वर के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हिन्‍दू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी को आता है। ये व्रत निर्जला होता है यानी इस दिन महिलाएं पानी भी नहीं पीती हैं। चतुर्थी पर चौथ माता की पूजा की जाती है। चौथा माता की पूजा की जाती है और चंद्रोदय के बाद चंद्र को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं, भोजन करती हैं। करवा चौथ माता की पूजा में उनकी कथा पढऩा और सुनना भी जरूरी है।
शाम होने के बाद चंद्रमा का इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। जैसे-जैसे टाइम निकलता जाता है, महिलाओं के लिए समय निकालना कठिन हो जाता है। बार-बार छतों का चक्कर लगाना शुरू हो जाता है। महिलाएं सुबह से ही निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अघ्र्य देकर ही अपना व्रत खोलती हैं। खैर हम आपको बता रहे हैं कि 17 अक्टूबर करवा चौथ पर चंद्रमा बीकानेर में रात 8.25 मिनट तक उदय हो जाएगा। इनके आसपास के शहरों में चंद्रमा के उदय में महज दो से तीन मिनट का अंतर ही रहेगा।
खरीददारी शुरू
हालांकि, बदलते समय के साथ अब पुरुष भी अपनी पत्नी के लिए करवाचौथ कर व्रत कर उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं। करवा चौथ को लेकर शहरों और कस्बों के बाजारों में इन दिनों काफी रौनक देखी जा रही है। करवाचौथ के लिए कपड़े, गहने, चूडिय़ां और अन्य सामान की खरीदारी की जा रही है।
चांद को छलनी से देखने की परंपरा
करवाचौथ के दिन चांद को छलनी से देखने की परंपरा है। अब यह छलनी भी डिजाइनर हो चुकी है। पहले तो साधारण ढंग की छलनियां चलती थीं, लेकिन अब चेंज आ चुका है और अब चांदी की छलनियां उपलब्ध हैं।इसके अलावा जरी गोटे से सजी छलनी की कीमत काफी पसंद की जाती हैं। करवाचौथ के दिन मेकअप कराने आने वाली महिलाओं के लिए विभिन्न ब्यूटी पार्लरों द्वारा स्पेशल पैकेज दिए जा रहे हैं।

Join Whatsapp 26