
बीकानेर/ पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा





खुलासा न्यूज, बीकानेर। लैगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण, पोक्सो न्यायालय ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दस वर्ष की सजा सुनाई है। हनुमानगढ़ के पॉक्सो कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मदन गोपाल आर्य ने यह सजा सुनाई है। न्यायधीश ने 27 दिसम्बर 2018 के दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को दस वर्ष की सजा और अदम अदायगी में 6 माह अतिरिक् सजा के साथ-साथ एक लाख पांच हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। बता दे कि 27 दिसम्बर को पीडि़ता के पिता ने नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। अभियोजन पक्ष की और से वशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने पैरवी की।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |