
अध्यक्ष रविन्द्रसिंह भाटी सहित विद्यार्थियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज का बीकानेर में विरोध






खुलासा न्यूज, बीकानेर। क्षत्रिय महासभा के सम्भागीय अध्यक्ष करणप्रतापसिंह सिसोदिया ने कहा कि छात्रहितों के लिए हो रहे संघर्ष को गहलोत सरकार लाठी के दम पर दबा नहीं सकती है।
सोशल एक्टिविस्ट डूंगरसिंह तेहनदेसर ने कहा कि गहलोत सरकार किसी मुगालते में ना रहे यह जो लाठी चलाई है, गिरफ्तारी की है इसकी भारी कीमत चुकानी होगी राज्य सरकार को। पूर्व प्रधान जयवीरसिंह भाटी ने कहा कि गहलोत सरकार बदले की राजनीति कर रही है जो ठीक नहीं है, इतने बड़े आंदोलन को कुचला नहीं जा सकता यह लोकतंत्र की हत्या है। कोलायत सरपंच एसोशिएशन अध्यक्ष प्रतिनिधि जयसिंह हाड़ला के मुताबिक रविंद्रसिंह की गिरफ्तारी उचित नहीं है, उनकी लोकप्रियता को इस तरह चोटिल नहीं किया जा सकता है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा मंगेजसिंह भाटी ने कहा कि रविंद्रसिंह सदैव विद्यार्थी हित के लिए लड़ा है हम सब उनके साथ है। रविंद्रसिंह भाटी एवं विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज का भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राजवी, भाजप शहर जिला उपाध्यक्ष भगवासिंह मेड़तिया, भाजपा जिला मंत्री जुगलसिंह बेलासर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह शेखावत, समाजसेवी राजेन्द्रसिंह किलचु, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश ओझा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह लुहारकी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वीपी सिंह जाखासर, मदनसिंह रायसर, युवराजसिंह हाड़ला, डुक्सा भाटी, भाजयुमो जिला महामंत्री महेंद्रसिंह भाटी सहित कई लोगों ने विरोध किया है।


