
फायदे की खबर : एसीबीआई का ‘मानसून धमाका ऑफर’






स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से होम लोन लेने पर 31 अगस्त तक प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। बैंक ने ये राहत मानसून धमाका ऑफर के तहत दी है। SBI होम लोन का करीब 0.40% प्रोसेसिंग फीस के रूप में लेता है।
6.70% ब्याज दर पर दे रहा लोन
SBI के होम लोन की ब्याज दर 6.70% से शुरू होती है। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (R&DB) सीएस शेट्टी ने बताया कि हमने मानसून धमाका ऑफर की शुरुआत की है। प्रोसेसिंग फीस माफ करने से बैंक से होम लोन लेने वालों को बढ़ावा मिलेगा।
क्या होती है प्रोसेसिंग फीस?
कोई बैंक या NBFCs होम लोन देता है तो ग्राहक को इसके लिए प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान एक बार ही करना होता है।
कोटक महिंद्रा बैंक दे रहा सबसे सस्ता होम लोन
कोटक महिंद्रा बैंक सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है। इसकी ब्याज दर 6.65% है। वहीं, LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की होम लोन ब्याज दर 6.66% से शुरू होती हैं। इस समय कई बैंक 7% से भी कम पर होम लोन दे रहे हैं।
बैंक | ब्याज दर (% में) | प्रोसेसिंग फीस |
कोटक महिंद्रा बैंक | 6.65 | अधिकतम 10 हजार रुपए |
LIC हाउसिंग फाइनेंस लि. | 6.66 | 10 से 15 हजार रुपए तक |
ICICI | 6.70 | 0.25% और अधिकतम 5 हजार तक |
SBI | 6.70 | 31 अगस्त तक माफ |


