बीकानेर / किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की आशंका

बीकानेर / किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की आशंका

श्रीगंगानगर । 

 इलाके में शुक्रवार को एक बार फिर किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की आशंका है। भाजपा ने यहां सिंचाई पानी की मांग पर शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे कलेक्ट्रेट के निकट महाराजा गंगासिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है, वहीं किसानों कहना है कि वे सुबह दस बजे से ही महाराजा गंगासिंह चौक पर डट जाएंगे। उनका कहना है कि भाजपा का विरोध जारी रहेगा। हम शुक्रवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता बोले हम करेंगे विरोध प्रदर्शन
भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद चौधरी का कहना है कि शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे हमारा विरोध प्रदर्शन तय है। हम सुबह ग्यारह बजे महाराजा गंगासिंह चौक पर सभा कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसमें प्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, नोखा विधायक और जिला प्रभारी बिहारीलाल बिश्नोई, एससी माेर्चा के कैलाश मेघवाल सहित कई लोग शामिल होंगे। हमने प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है।

किसान बोले, हम दस बजे से करेंगे विरोध
वहीं दूसरी और किसान नेता गुरबलपालसिंह संधू का कहना है कि किसान संगठन सुबह दस बजे से विरोध प्रदर्शन करेंगे। हमारा विरोध प्रदर्शन गंगासिंह चौक् पर होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध किया जाएगा। वहीं माकपा के जिला सचिव श्योपत मेघवाल का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हम महाराजा गंगासिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |