
बीकानेर/ गहलोत फैन्स में मूंधड़ा जिलाध्यक्ष, सरजीत सिंह उपाध्यक्ष





खुलासा न्यूज, बीकानेर। अशोक गहलोत फैन्स क्लब का जिला अध्यक्ष गौरव मूंधड़ा को मनोनीत किया गया है। क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि दिलीप लखाणी और सरजीत सिंह को उपाध्यक्ष, नीरज खान समेजा, अर्चना नागल और नगर निगम के मनोनीत पार्षद किशन तंवर को महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं राजीव आचार्य और कुशल बैद को जिला सचिव का दायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ अधिक से अधिक पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |