बुरी ख़बर- बीकानेर आर्मी में सेवारत फौजी की मौत

बुरी ख़बर- बीकानेर आर्मी में सेवारत फौजी की मौत

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर आर्मी ंमें सेवारत फौजी की मौत की बुरी खबर मिली है। जवान गुजरात का बेटा था। दिल्ली अस्पताल में अभी शव का पोस्टमार्टम चल रहा है।
जानकारी के अनुसार यहां आर्मी में सेवारत एसडी विशाल सोलंकी पुत्र दलपतसिंह 1 अक्टूबर को अचेत अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि वह चारपाई से गिर गए थे। इसके बाद उन्हें आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीबीएम और बाद में दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली अस्पताल में रात्रि 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उनके सर पर चोट आई थी।

Join Whatsapp 26