
पिस्तौल की नोक पर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म





खुलासा न्यूज श्रीगंगानगर। परिचित के घर शोक व्यक्त करने गयी महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर का है। जहां पर प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने परिचित के घर निधन शोक व्यक्त करने गयी हुई थी। इसी दौरान परिचित व्यक्ति व पीडि़त महिला के पति को बाहर जाना पड़ा। इसी दौरान घड़साना के मौलवी व मुंसफ वहां पहुंचे और जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीडि़त महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |