लाखों खर्च,फिर भी फ्लॉप शो रहा कचरा संग्रहण समारोह

लाखों खर्च,फिर भी फ्लॉप शो रहा कचरा संग्रहण समारोह

 

नई व्यवस्था को लेकर झूका निगम प्रशासन,रहेगी पुरानी व्यवस्था लागू
खुलासा न्यूृज,बीकानेर। बीकानेर को स्वच्छ बनाने की नगर निगम की पहल पर उस समय पलीता लग गया। जब लाखों रूपये खर्च करने के बाद भी घर घर कचरा संग्रहण ऑटो टिपर का समारोह फ्लॉप शो साबित हुआ। कार्यक्रम में तय अतिथि में से महज एक दुक्के ही पहुंचे। यहीं नहीं इसको लेकर जारी गतिरोध में भी महापौर को झूकना पड़ा। हालात यह रहे कि समारोह में कांग्रेसी पार्षद के साथ साथ आधे से ज्यादा भाजपा पार्षद भी नदारद रहे। ऐसे में समारोह के लिये किया गया ताम-झाम भी बेकार सा गया। हालांकि इस आयोजन को लेकर समाचार पत्र से लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रचार प्रसार किया गया। किन्तु उसका भी कोई लाभ नहीं हो सका।
निगम को दोहरा नुकसान
घर घर कचरा संक्रमण की नई व्यवस्था और पुरानी व्यवस्था के लागू रहने से पहले से आर्थिक हालातों से जूझ रहे निगम को दोहरा नुकसान होगा। अगर 80 ऑटो टिपर और 100 कंपनी के टिपर चलेंगे तो 180 टिपर व उनमें काम करने वाले कार्मिकों पर जो खर्च आएगा। उससे निगम की वित्तिय व्यवस्था गड़बड़ाएगी।
कांग्रेस पार्षदों की शर्तें मानी
नगर निगम में शुक्रवार से शुरू होने जा रही कचरा संग्रहण को लेकर चल रही खींचतान पर आखिरकार विराम लग गया। कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों के विरोध के आगे निगम प्रशासन को झूकना पड़ा तथा पुरानी व्यवस्था को फिलहाल लागू रखने के आदेश निकालने पड़े। इसको लेकर आज नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी व कांग्रेसी पार्षदों के मध्य दो बार वार्ता हुई। जिसमें कांग्रेसी पार्षद इस बात को लेकर अड़े रहे कि जब तक लिखित आदेश नहीं मिलता तब तक वे मानने को तैयार नहीं। बाद में निगम आयुक्त की ओर से कांग्रेसी पार्षदों को लिखित आदेश दिया गया। लिखित आदेश मिलने के बाद कांग्रेस ने इस एकता की जीत बताते हुए एक दूसरे को मिठाईयां बांटी।
ये पार्षद रहे मौजूद
इस दौरान अंजना खत्री,जावेद पडिहार,सुभाष स्वामी,शिवशंकर बिस्सा,प्रफुल्ल हटिला,शांतिलाल मोदी,सुनील गेदर,अब्दुल,आजम अली,शशिकला राठौड़,फिरोज अब्बासी सहित पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हुसैन,आदर्श शर्मा,राज भटनागर भी मौजूद रहे। इससे पहले पार्षद चेतना चौधरी,मनोज विश्नोई,भाजपा पार्षद कमला कंवर वगैरह ने इसका विरोध दर्ज करवाया था।
वैसी ही रहेगी व्यवस्था
उधर निगम आयुक्त ए एच गौरी ने एक आदेश निकालकर कचरा संग्रहण की व्यवस्था में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। नगर निगम क्षेत्र में ऑटो टीपर के अतिरिक्त 80 ट्रेक्टरों से प्रतिदिन तीन ट्रीप के आधार पर कचरा संग्रहण किया जाता है। मानसून के मौसम को देखते हुए यह व्यवस्था आगामी आदेश तक यथावत रहेगी तथा यूजर चार्जेज के संबंध में निगम की आगामी साधारण सभा में विचार किया जा एगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |