![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/07/WhatsApp-Image-2021-04-06-at-7.26.59-PM.jpeg-252.jpg)
बीकानेर/ जलने से विवाहिता की मौत, भाई ने लगाया दहेज के लिए हत्या करने का आरोप
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
ग्यारह वर्ष पहले हुआ था विवाह
गांव मुंसरी निवासी मृतका संतोष के भाई रयाजीतपुरा निवासी रणवीर सिंह पुत्र कृष्णलाल जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि उसकी बहन संतोष का विवाह 2010 में मुंसरी निवासी सुभाष से हुआ था। विवाह के दो-तीन वर्ष बाद संतोष का पति सुभाष व सास उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। वर्ष 2017 में संतोष को उसके पति सुभाष और सास ने दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। इस पर संतोष ने हनुमानगढ़ के महिला थाना में मामला दर्ज करवाया जो कि आज भी लंबित है।
महिला करती थी परेशान
रिपोर्ट में कहा गया कि संतोष को एक महिला ने भी काफी परेशान किया। वर्ष 2017 में संतोष के पास एक युवती का फोन आया । उसने सुभाष को अपना पति बताते हुए उससे दूर रहने की बात कही तथा सुभाष के घर जाने पर जाने से मारने की धमकी दी। लगभग सात माह पूर्व सुभाष संतोष को अपने साथ रणजीतपुरा से मुंसरी ले गया। लेकिन सुभाष और उसकी मां के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
इस दौरान यवती का फोन भी संतोष के पास आना जारी रहा। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह संतोष को उसके पति सुभाष व सास ने जला दिया। संतोष की ससुराल के पड़ौसियों ने इसकी सूचना उसके पिता को दी। पड़ोसियों की सूचना पर संतोष के पिता नोहर अस्पताल पहुंचे जहां संतोष का इलाज चल रहा था। वहां से हालत गंभीर होने पर बीकानेर रैफर कर दिया गया। बीकानेर पहुंचते ही संतोष की मौत हो गई।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)