
जयपुर में लाठीचार्ज पर भड़का भाजयुमो,प्रदर्शन कर जताया विरोध






खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार व भाजयुमों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर जयपुर में पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को भाजयुमों द्वारा विरोध-प्रदर्शन कर कलक्टर मार्फत राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजयुमों के कार्यकर्ता शामिल थे। भाजयुमों शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि प्रदेश में दलित वर्ग पर बढ़े अत्याचार के विरोध में भाजयुमों पदाधिकारी व कार्यकर्ता जयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान गहलोत सरकार के इशारे पर प्रदर्शन कर रहे भाजयुमों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। जिसमें कई कार्यकर्ता चोटिल हुए। इसके अलावा व्यास ने बताया कि प्रदेश में जगह-जगह दलित वर्ग व महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं हो रही है जो कि आये दिन सोशल मीडिया या प्रिंट मीडिया की खबरों में देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले झालावाड़ जिले के झालरापाटन में हल्दीघाटी रोड पर कुछ लोगों ने कृष्णा वाल्मीकि पर हमला कर हत्या कर दी। कृष्णा वाल्मीकि की नृशंस हत्या से पूरे समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग प्रदेश में डर के माहौल में जीवनयापन कर रहे हैं जो कि सरकार, प्रशासन, कानून व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है।व्यास ने बताय कि राजस्थान जैसे शांत प्रदेश में इस तरह की घटनाएं देश में प्रदेश की छवि को धूमिल करती है। पूर्व में भी एक दलित सांसद की गाड़ी पर भरतपुर में पथराव की घटना सामने आई, दलित युवाओं की पिटायी एवं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की घटनाएं सामने आयी। इन घटनाओं से लगता है कि प्रदेश सरकार दलितों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में नाकामयाब हो रही है। महंगाई पर व्यास ने कहा कि राजस्थान के पड़ौसी राज्य हरियाणा में पेट्रोल 91 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि राजस्थान में 110 रुपए लीटर है। गहलोत सरकार डीजल-पेट्रोल के टैक्स को कम करना नहीं चाहती और आरोप-प्रत्यारोप केन्द्र सरकार पर लगा रही है। प्रदर्शन करने वालों में देहात अध्यक्ष जसराज सींवर,शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,महामंत्री मोहन सुराणा,मनीष सोनी,भगवान सिंह मेड़तिया,विक्रम सिंह राजपुरोहित,जस्सूसर गेट मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा,गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा,जितेन्द्र सिंह शेखावत ,अनिल हर्ष ,दीपक गहलोत सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।


