
सफाई कर्मचारियों की हो डीपीसी,वंचितों को मिले नियुक्ति






खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पुरोहित के नेतृत्व में नगर निगम उप शाखा अध्यक्ष राकेश बोहरा,उपाध्यक्ष हरिश कुमार ओझा, शिव ओझा, मंत्री विश्वनाथ बारासा,निखिल चांवरिया,जयनारायण गुजराती आदि ने नगर निगम के आयुक्त ए.एच. गौरी से मिलकर निगम के सहायक कर्मचारियों की समस्याओं का 5 सूत्री ज्ञापन सौंपकर वार्ता की। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों की डी.पी.सी.नियमानुसार रोस्टर पद्वति से कर पदोन्नति देने,सफाई कर्मचारी भर्ती 2018 में नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों का 4 माह का बकाया एरियर का भुगतान करने, एनपीएस बैंक खाते में बकाया राशि का भुगतान करने,वंचित कर्मचारियों के परिचय पत्र बनाने व सर्विस बुक बनाई जावे,जनसंख्या के आधार पर सफाई कर्मचारी की भर्ती की जावे। 2018 में सफाई कर्मचारी भर्ती में अनियमितता के चलते नियुक्ति से वंचित रहे पात्र अभ्यर्थियों को उच्च न्यायालय के फैसले का अनुसरण कर वंचितों को नियुक्ति दी जावे। आयुक्त ए.एच. गौरी ने सभी बिंदुओं को ध्यान से सुनकर तत्काल समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।


