Gold Silver

बीकानेर:मामूली बातचीत के चलते युवक का मर्डर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाका क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है। मृतक के गले पर चाकू से वार किया गया है। रताणी व्यासों के श्मसान के पास आपस में भंवरलाल व उसके दोस्त विजय में बोलचाल हो गई। इस दौरान तैस में आकर विजय ने भंवरलाल के गले पर चाकू से वार कर दिए। इस दौरान भंवरलाल गंभीर घायल हो गया। जिसे ट्रोमा सेन्टर लाया गया है। जहां भंवरलाल की मौत हो गई। जिसके बाद ट्रोमा सेन्टर पर सीओ सिटी सुभाष शर्मा मय टीम मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी शर्मा ने बताया कि विकास और भंवरलाल दोनों नयाशहर इलाके के रहने वाले हैं। दोनों युवकों के किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। इसके बाद समझौता करने के लिए दोनों नियमित बैठक वाले भाटोलाई श्मशान घाट में स्थित एक पार्क में पहुंच गए। यहां दोनों ने पहले साथ में नशा भी किया था। इसी दौरान विकास ने भंवरलाल पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद विकास वहां से भाग गया।शर्मा ने बताया कि किसी ने पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पार्क में घायल अवस्था में पड़ा है। इस पर पुलिस भंवरलाल को ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी बॉडी अब मोर्चरी में रखी गई है। उन्होंने बताया कि विकास और भंवरलाल एक वक्त पर बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था।
थाने से चंद कदम दूर है दोनों के घर
इन दोनों के घर नयाशहर थाने के ठीक पीछे महज चंद कदम दूरी पर है। यहां बने भैरुजी मंदिर के आमने-सामने दोनों रहते हैं। घटना के बाद इस क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग दोनों के घरों के आगे एकत्र हो गए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर रही ताकि हालात तनावपूर्ण न हो।
विकास रंगा को ढूंढ रही पुलिस
घटना के बाद से पुलिस विकास रंगा को ढूंढ रही है जो नयाशहर थाना क्षेत्र में ही कहीं रहता है। एमएम ग्राऊंड के पास उसका मकान बताया जा रहा है। पुलिस को अभी मृतक के परिजनों को संभालने में लगी है और बॉडी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपी जायेगी। अभी शव मोर्चरी में रखा गया है।

Join Whatsapp 26