
बीकानेर से खबर- पहचान छुपाने के लिए काटा सिर, एसपी ने किया ब्लइंड मर्डर का खुलासा






खुलासा न्यूज, बीकानेर संभाग। श्रीगंगानगर के एसपी राजन दुष्यंत नेब्लाइंड मर्डर के मामले का खुलासा किया है। बता दे कि बीते दिनों श्रीगंगानगर में पशुओं की हड्डी फेंकने की जगह पर बिना सर के शव मिला था। जिस पर पुलिस ने आज तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उसका सिर इसलिए काटा था ताकि मृतक की पहचान छुपाई जा सकें। मिली जानकारी के अनुसार मृतक हरियाणा के सिरसा में जेजे कॉलोनी का रहने वाला था। वहीं हत्यारों के सम्बंध में जानकारी मिली है कि 2 आरोपी 13 एच केसरीसिंहपुर और एक पंजाब की निवासी है। जिसमें से एक महिला भी है। बता दे कि बीते दिनों मिले इस शव के पास से महिला की चुडियां सहित कई सामान मिला था। पुलिस अब आरोपियों से हत्या के मामले में पुछताछ कर रही है।


