Gold Silver

जयपुर में पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर बरसाईं लाठियां, देखें VIDEO

जयपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार को राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ कड़ा प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस राज में प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार बढ़ रहा है। पिछले दिनों झालरापाटन में भी एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसी का विरोध जताने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट सर्किल पर जयसिंह हाइवे पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि कलेक्टर ने अच्छा बर्ताव नहीं किया। इससे भाजयुमो कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर ही धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने कलेक्ट्रेट में गेट को बंद कर दिया।

दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस अफसरों ने समझाइश कर कार्यकर्ताओं को उठाना शुरू किया। इस दौरान एसीपी नवाब खान और एक अन्य इंस्पेक्टर से कहासुनी के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता उग्र हो गए। पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की के बाद झड़प हो गई। तब पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरु कर दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई।युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। इसी दौरान सदर एसीपी नवाब खान से कार्यकर्ता उलझ गए। मामला तूल पकड़ लिया और पुलिसकर्मियों ने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिनवाल, प्रदेश मंत्री रामकिशन मीणा, विजेंद्र गुर्जर, विक्रम सिंह शेखावत और आशीष शर्मा को चोटें आई हैं। घायलों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=PTd76P3IxFU

प्रदेश सरकार रोकने में नाकाम

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिनवाल ने बताया कि पिछले दिनों झालावाड़ जिले के झालरापाटन में कृष्णा वाल्मीकि पर दिनदहाड़े समुदाय विशेष के लोगों ने लाठी, भाला, सरिया से हमला बोल दिया था। आखिरकार उसकी हत्या कर दी गई थी। यह घटना प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर हो अत्याचार को दर्शाती है। प्रदेश में सरकार एसटी एससी पर हो रहे हमलों को रोकने में नाकाम है।

Join Whatsapp 26