
गहलोत को बनाया सब डिवीजन अध्यक्ष






खुलासा न्यूज,बीकानेर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के तकनीकी कर्मचारी जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने जलदाय विभाग के मूलचंद गहलोत को गंगाशहर सब डिवीजन अष्टम गंगाशहर जिला तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। यह नियुक्ति महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह राठौड़ की अभिशंसा पर की है। मूलचंद गहलोत गंगाशहर जिला तहसील अध्यक्ष को अपनी कार्यकारिणी 7 दिवस के अंदर बना कर अवगत कराने के दिशा निर्देश दिए। वहीं अजयपाल सिंह सहायक पद अष्टम जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। शुक्रवार को उन्हें नियुक्ति प्रदान किया गया। इस दौरान भंवर पुरोहित भी मौजूद रहे।


