
ये 10 ऐप चुराते हैं फेसबुक का लॉग-इन आईडी और पासवर्ड, कहीं आपके फोन में तो नहीं हैं मौजूद






नई दिल्ली। Facebook दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। शायद यही वजह है साइबर क्रिमिनल सबसे ज्यादा फेसबुक पर हमला करते हैं। वेब मैलवेयर एनालिस्ट की रिसर्च में पाया गया है कि फोन में मौजूद 10 मैलवेयर Facebook डेटा चोरी के लिए जिम्मेदार है। यह ऐप Facebook का लॉग-इन आईडी तक चोरी करने में सक्षम है। Facebook डेटा चोरी करने वाले 10 में से 9 एंड्राइड ऐप्स हैं, जो Google Play Store पर डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध हैं। इन डेटा चोरी वाले ट्रोजन को खतरनाक सॉफ्टवेयर की मदद से फैलाया जाता है। इन ऐप्स को 58,56,010 बार इंस्टॉल किया गया है। ऐसे में डेटा चोरी करने वाले इन 9 एंड्राइड ऐप्स को तुरंत फोन से अनइंस्टॉल कर देना चाहिए।
जानिए डेटा चोरी वाले 9 ऐप्स के बारे में
Processing Photo, PIP Photo
यह एक फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है, जिसे 500,000 बार डाउनलोड किया गया है। इस ऐप के कई सारे वर्जन हैं।
App Keep Lock
यह एक फोन लॉक ऐप है, इसे अब तक करीब 50,000 बार डाउनलोड किया गया है।
Rubbish Cleaner
इस ऐप्स का इस्तेमाल फोन की जंक फाइल को डिलीट करने में इस्तेमाल किया जाता है।
Horoscope Pi
Horoscope Pi ऐप्स को 1,000 बार से ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया है।
Horoscope Daily
एंस्ट्रोलॉजी ऐप्स Horoscope Daily और Horoscope Pi को मैलवेयर के तौर पर डिडेक्ट किया गया है, जो फेसबुक डेटा चोरी के लिए जिम्मेदार है। इसे करीब 100,000 बार डाउनलोड किया गया है।
App Lock Manager
जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि ऐप लॉक मैनेजर को ऐप लॉक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे 10,000 लोगों ने डाउनलोड किया है।
App Lock की तरह ही लॉक मास्टर को ऐप को लॉक करने में इस्तेमाल किया जाता है। इसे 5,000 लोगों ने डाउनलोड किया है।
PIP Photo
यह एक फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है, जो फेसबुक डेटा चोरी के लिए जिम्मेदार है।
Inwell Fitness
यह एक फिटनेस प्रोग्राम ऐप है, जिसे Reuben Germaine ने विकसित किया है। इसे 100,000 बार से ज्याादा बार डाउनलोड किया गया है।


