
सुनो वक्त की पुकार, करें प्लास्टिक को इनकार






बीकानेर। शासनश्री साध्वीश्री अमितप्रभाजी और साध्वीश्री गुप्तिप्रभाजी के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा सात दिवसीय प्लास्टिक बहिस्कार अभियान ‘सुनो वक्त की पुकार, करें प्लास्टिक को इनकार’ कार्यक्रम का शुभारम्भ शान्तिनिकेतन से किया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ साध्वीश्रीजी ने नमस्कार महामंत्र के साथ किया। मंगलाचरण महिला मंडल द्वारा महाप्रज्ञ अष्टकम से किया गया। साध्वीश्री गुप्तिप्रभाजी ने प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में बताते हुए प्लास्टिक उपयोग नहीं लेने की प्रेरणा दी। साध्वीश्री अमितप्रभाजी ने सभी को प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प दिलाया।मुख्य वक्ता रेणु व्यास ने महिला मंडल के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्लास्टिक का निवारण बहुत ही मुश्किल है परन्तु इसका निवारण करना अत्यंत जरूरी भी है। प्रकृति के साथ सन्तुलन बनाने के लिए प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार करें। मुख्य अतिथि महापौर नारायण चौपड़ा ने कहा कि यूज एंड थ्रो हमारा कल्चर नहीं है। हमारी संस्कृति तो रियूज एंड रिसाइकिल है।मण्डल अध्यक्षा ममता रांका ने प्लास्टिक उपयोग न करने का अनुरोध किया तथा वन टाइम प्लास्टिक उपयोग में नहीं लेने की प्रेरणा दी। महिला मंडल द्वारा कपड़े की थेली का विमोचन किया गया तथा सभी को वितरण किया गया।महिला मंडल मंत्री कविता चौपड़ा ने साध्वी प्रमुखाजी का सन्देश वाचन किया। महिला मंडल की बहिनों द्वारा ‘स्वच्छ हो हिन्दुस्तान हमाराÓ गीत का संगान किया गया। कन्यामण्डल द्वारा ‘करे प्लास्टिक को इनकार’ पर नाटक की प्रस्तुति दी गयी। साहित्य देकर मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी आंचलिया द्वारा किया गया।

