Gold Silver

दिल दहला देने वाला मामला : अवैध संबंध के शक में जंजीरों से बंधा रहा रिश्ता

उदयपुर के प्रतापगढ़ से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर पत्नी को 3 महीने तक 30 किलो वजनी लोहे की जंजीर में बांध रखा। कारण यह था कि पति को उसके अवैध संबंध होने पर शक था।

जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो वे पीड़िता के घर पहुंची और उसे जंजीर के साथ थाने लाई। पति की हैवानियत यहां तक नहीं रूकी। पुलिस ने आरोपी पति को फोन कर तालों की चाबी लेकर बुलाया तो वहां भी उसने उन्हें 15 मिनट तक इंतजार करवाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां अकेली है और वह घर पर उसका हाथ बटाने जाती थी और पति को शक था कि उसके अवैध संबंध है। इसी बात पर पति ने उसे जंजीर में कैद कर दिया। इतना ही नहीं तीन महीने तक उसके साथ इतनी मारपीट की कि उसके पैरों में सूजन आ गई और ढंग से चल भी नहीं पा रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति और बेटे समेत 5 को गिरफ्तार किया है।

तीन माह तक दी यातना

थाना अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया ग्रामीणों से जानकारी मिली कि भेरूलाल मीणा ने अपनी पत्नी को करीब तीन महीने से लोहे की जंजीर से अपने केलुपोश मकान के पास एक कच्ची टापरी में बांध रखा है। इसके साथ भैरूलाल उसे मानसिक और शारीरिक यातना भी दे रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम पीड़ित महिला के घर पर पहुंचा तो एक कच्ची टापरी में एक महिला को लोहे की जंजीर में कैद मिली।

Join Whatsapp 26