
नकाबपोश बदमाशों ने किया श्रमिक पर जानलेवा हमला






खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले में बढ़ते अपराध अब पुलिस के लिये चुनौती बनते जा रहे है। आएं दिन लूट खसोट और जानलेवा हमले की वारदात से आमजन सहमे हुए है। ऐसी ही एक वारदात का मामला बीछवाल थाने में दर्ज हुआ है। जिसमें उद्योगपति के कर्मचारी पर जानलेवा कर उसे बेहरमी से पीटा गया। तेल व्यवासायी विनोद बाफना की खारा स्थित फैक्ट्री के कर्मचारी घड़सीसर निवासी 37 वर्षीय बरकत अली फैक्ट्री से बाहर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आएं नकाबपोश तीन बदमाशों ने हमला बोल दिया। बरकत को लाठियों से पीटा। गनीमत रही कि लोग आ गए और बदमाश भाग छूटे। गंभीर घायल अवस्था में बरकत को पीबीएम में भर्ती करवाया गया। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि बरकत ने अपने पर्चा बयान में पानी के टैंकर सप्लाई करने वाले देवीसिंह राजपूत सहित गोविंद सिंह, महेंद्र सिंह व राजू सिंह का नाम लिया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बरकत ने बताया है कि देवीसिंह उसकी फैक्ट्री में टैंकर से पानी सप्लाई करता था। हाल ही में उसकी जगह अन्य सप्लायर से टैंकर मंगवाने लगे। इसी से नाराज़ देवीसिंह ने उसे मारने की धमकी दी थी। इसी वजह से देवीसिंह ने हमला किया। मामले की जांच एएसआई जिले सिंह कर रहे हैं।


