
विवाद में फायरिंग: दो पक्षों में देर रात मारपीट के बाद चली गोली,हमले में दो घायल






श्रीगंगानगर। जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र के रीको इलाके में रविवार देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मामला दो फैक्ट्री मालिकों के बीच विवाद का था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और एक पक्ष ने फायर कर दिए। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों के फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है।
गेट तोडकऱ घुसे, मारपीट की
रायसिंहनगर थाने में दर्ज मामले में सुरेंद्र कुमार पुत्र ईश्वर दास ने बताया कि उसकी रीको में कूलर की फैक्ट्री है। रविवार रात वह अपने दोस्तों के साथ फैक्ट्री में बैठा था। इसी दौरान पास ही स्थित मिनी कंबाइन्ड फैक्ट्री में से राजेश उर्फ भगता और 40-45 अन्य लोग आए और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उससे मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके दो साथियों को चोटें आई है। आरोपियों ने उन्हें धारदार हथियारों से हमला किया और फायर भी किए।घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। उन्होंंने घटना की जानकारी ली और आसपास के लोगों से तथ्य जुटाए हैं। मामले की जांच सीओ रायसिंहनगर विक्की नागपाल कर रहे हैं।


