
रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से निकाले 6.70 लाख






खुलासा न्यूज, झुंझुनूं । जिले के सिंघना थाना क्षेत्र के पुहानिया निवासी एक रिटायर्ड CRPF कर्मचारी के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 6 लाख 70 हजार 398 रुपए निकालने का मामला सामने आया है। कार्मिक की पत्नी बिरमती देवी ने पुलिस थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार उसने रिपोर्ट में बताया कि उसके दो बेटियां है, जिनकी शादी हो चुकी है। उसके बेटा नहीं होने के कारण रामनिवास, हजारी लाल, राहुल उर्फ कालू उसकी जमीन व प्लॉट सहित अन्य सम्पति पर नजर टिकाए थे। उन्होंने कई बार कोशिश भी की कि संपत्ति के कागज उनके नाम हो जाएं। इस बात को लेकर वे उसके पति से कई बार झगड़ा भी कर चुके थे। बिरमती देवी ने बताया कि 1 से 5 मई तक उसके पति अस्पताल में भर्ती थे। इस बीच इन्होंने ही पति के बैंक खाते से लेन-देन किया। बाद में पति की पांच मई को मौत हो गई।
फिर निकाले ऑनलाइन रुपए
बिरमती देवी ने बताया कि पति की मौत के बाद बाद इन्होंने 25 मई तक उनके चिड़ावा एसबीआई बैंक खाते से धोखाधड़ी कर आनलाइन ट्रांजेक्शन किया और 6 लाख 70 हजार 398 रुपए निकाल लिए। पति की बीमारी के दौरान खाली चेक पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। आरोपी घर से लाइसेंसशुदा हथियार, प्लॉट के कागजात भी चुरा ले गए। यही नहीं, उन्होंने महिला के साथ मारपीट भी की। इस संबंध में महिला ने नामदज मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


