राजस्थान / प्रेम रोग में मौत का सौदा, किराना दुकानदार की पत्नी पर आया दिल, डॉन गिरफ्तार

राजस्थान / प्रेम रोग में मौत का सौदा, किराना दुकानदार की पत्नी पर आया दिल, डॉन गिरफ्तार

मुंबई के डॉन कमलेश शिंदे का शादीशुदा महिला पर दिल आ गया था। फोन पर उससे बात करता और छुप-छुप कर मिलता था। विवाहिता को अपना बनाने के लिए उसने साम, दाम, दंड सब तरीके अपनाए। उसे पाने के लिए दबाव बनाया और धमकी भी दे डाली। विवाहिता के पति को प्रेम कहानी का पता लगा तो उसने विरोध किया। तब दंपती परिवार मुंबई से जयपुर आ गया। यहां पर भी मुंबई का डॉन उसे तलाश करते हुए पीछे-पीछे आ पहुंचा। आखिर में डॉन ने विवाहिता के पति से पीछा छुड़ाने के लिए 13 लाख रुपए में हत्या करने के लिए दो शूटरों को सुपारी दे दी। 16 जून को कार साफ कर रहे विवाहिता के पति आदित्य पर दो शूटरों ने फायरिंग कर डाली। गनीमत रही कि वह बच गया। जयपुर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए विवाहिता के प्रेम में पागल मुंबई के डॉन को एक शूटर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी वेस्ट प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि मुंबई से कमलेश शेषराव पुत्र शेषराव शिंदे मुंबई के डोम्बीवैली ठाणे का रहने वाला है। शूटर सावन कुमार पुत्र बचनाराम भीनमाल जालोर का रहने वाला है। वह डोम्बीवली में कच्ची बस्ती में रहता था। पुलिस दो अन्य फरार मंगेश प्रभाकर व सौरभ झा की तलाश कर रही है। जांच में पता लगा कि मुंबई डॉन कमलेश ने मंगेश कुमार को आदित्य की हत्या करने के लिए 13 लाख रुपए में सुपारी दी थी। इसके बाद मंगेश ने सौरभ झा व सावन कुमार को आदित्य की हत्या करने के लिए जयपुर में भेजा। दोनों ने जयपुर आकर पहले 14 जून को एक पावर बाइक खरीदी थी। वे जयपुर में अजमेर रोड पर निर्माण नगर में राजगेस्ट हाउस में कमरा लेकर रुके थे। करणी विहार थानाधिकारी जयसिंह, एसआई सुनील गोदारा व अन्य टीम बदमाशों को पकड़ने में जुट गई।
मुंबई डॉन की दुकान पर नजरें मिली तो प्रेम जाल में फंसा
जांच में पता लगा कि आदित्य जैन परिवार के साथ डोम्बीवेली वेस्ट ठाणे में 2018 से अक्टूबर 2020 तक रहता था। वे दोनों डोम्बीवेली में किराने की दुकान चलाते थे। दुकान के पास में ही मुंबई डॉन कमलेश शिंदे का बिल्डिंग कांट्रेक्टर का काम चल रहा था। उसका दुकान पर आना-जाना शुरू हो गया। तब उसकी नजर सैफाली पर पड़ गई। वह एक तरफ प्रेम में फंस गया। वह रोजाना सुबह-शाम दुकान पर जाने लगा।उसने सैफाली का मोबाइल नंबर ले लिया। उससे फोन पर भी बातें करने लग गया। यहां तक कि उससे छिप कर मिलने भी लगा था। कुछ दिनों तक यह चलता रहा, लेकिन बाद में आदित्य को दोनों के बारे में पता लगा। आदित्य ने कमलेश से दुकान पर आने का विरोध किया। दोनों के बीच में काफी कहासुनी हुई। डॉन कमलेश ने उसे धमकी दी। आदित्य परेशान हो गया था। आदित्य ने सारा काम बंद कर दिया और रातों-रात जयपुर में आकर रहने लगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |