Gold Silver

वार्ड स्तर पर मजबूत होगें सेवादल के सिपाही,इनको लगाया प्रभारी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष शिवशंकर हर्ष ने बताया है कि 22 जून को बीकानेर शहर और देहात के सेवादल कार्यकत्र्ता जयपुर सेवादल कार्यालय में कार्यशाला में उपस्थित हुए। शहर कांग्रेस सेवादल के शिवशंकर हर्ष,वरिष्ठ सेवादल नेता नरसिंह दास व्यास,राजेश दाधीच,संजय गिला,तेजकरण हर्ष,लालचंद गहलोत,हनुमान व्यास,ताराचंद जयपाल सभी ने कार्यशाला में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत से मुलाकात कर शहर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा कर संगठन को वार्ड स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने राजेश दाधीच को शहर और देहात बीकानेर का प्रभारी बनाया है। नरसिंह दास व्यास को बीकानेर शहर के नगर निगम क्षेत्र में वार्ड स्तर पर वार्डों में कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाना है। संजय गिला को नोखा, हनुमान व्यास को लूणकरणसर, ताराचन्द जयपाल को खाजूवाला, लालचन्द गहलोत को कोलायत तथा तेजकरण हर्ष को नगर निगम पूर्व पश्चिम एरिया में वार्ड स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया है। राजेश दाधीच को लोकसभा, विधानसभा शहर देहात सभी स्थानों पर सेवादल को मजबूत बनाने का निर्देश दिया है 7 शिव शंकर हर्ष शहर कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष का कार्य देखेंगे।

Join Whatsapp 26