Gold Silver

मनोनित पार्षद किराडू का हुआ स्वागत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा नगर निगम बीकानेर में मनोनीत पार्षद मनोज किराड़ू का निवास स्थान पर जस्सूसर युवा मंडल के अमित व्यास के नेतृत्व में स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में किशोर उपाध्याय, रितिक पुरोहित, लक्ष्मीकांत बिस्सा, सेठी किराड़ू, अभिषेक बिस्सा, रोहन मोदी, बसंत रंगा, अनिकेत बिस्सा, राहुल स्वामी, मोहित पुरोहित,योगेश मारू, महेश रंगा, चेतन व्यास, राजा किराड़ू, पंकज किराड़ू आदि मौजूद रहे। इस मौके पर किराडू ने वार्ड की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करने का भरोसा दिलाया।

Join Whatsapp 26