Gold Silver

MP के किसान ने 2.5 लाख रु. किलो कीमत वाले आम लगाए, इनकी सुरक्षा में 4 गार्ड और 6 कुत्ते तैनात

फलों का राजा आम अब अपनी कीमत में भी बादशाहत कायम कर रहा है। वैसे तो देश में आम की 1200 किस्में हैं, लेकिन जबलपुर में एक आम की कीमत लाखाें रुपए किलो में बताई जा रही है। फार्म हाउस संचालक का दावा है कि ये जापानी वैरायटी का यह आम अपने देश में 2.50 लाख रुपए प्रति किलो तक बिक चुका है। फार्म हाउस संचालक काे एक व्यापारी ने 21 हजार रुपए का भाव का ऑफर किया था।

जबलपुर से चरगवां रोड पर संकल्प सिंह परिहार अपने 12 एकड़ के फार्म हाउस में दुनिया के सबसे महंगे आम को उगाने का दावा कर रहे हैं। उनके फार्म हाउस में 14 अलग-अलग किस्म के आम लगाए हैं, जिसमें जापानी प्रजाति के ‘टाइयो नो टमैगो’ के 7 पेड़ हैं। अब इनकी सुरक्षा के लिए चार गार्ड, 6 डॉग लगाए हैं। संकल्प इस फल से और पौधे बनाने की बात कहते हैं।

14 वैरायटी के आम हैं परिहार के बगीचे में
परिहार के मुताबिक, आम की ये वैरायटी जापान में पाली हाउस में उगाया जाता है। वहां इसे एग ऑफ सन यानी सूर्य का अंडा कहा जाता है। ऐसा इसके सुर्ख लाल रंग और आकार के चलते कहा जाता है। बाग में आम चोरी की वारदात के बाद उन्हें सुरक्षा गार्ड लगाने पड़े।

जापान की तुलना में इसे संकल्प परिहार ने खुले वातावरण और बंजर पड़ी जमीन में उगाया है। उनके बाग में 14 हाईब्रिड आम हैं। उसमें मल्लिका प्रजाति का आम भी है, जो अपने वजन के कारण देश भर में प्रसिद्ध है।

Join Whatsapp 26