
बीकानेर- पीहर आई हुई महिला का मर्डर, 5 दिन पहले ही बच्चे को दिया था जन्म





खुलासा न्यूज, बीकानेर संभाग। संभाग के चूरू जिले के सरदारशहर में पीहर आई महिला की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की खबर सामने आई है।सूचना मिलने के बाद भानीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची है।
बताया जाता है कि अज्ञात व्यक्ति ने महिला के सिर में वार कर हत्या की है। महिला का नाम मंजू स्वामी बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 दिन पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |