
अभी-अभी : बीकानेर- नहर में महिला के गिरने का अंदेशा, परिजन व पुलिस मौके पर







खुलासा न्यूजख्, बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में स्थित कंवरसेन लिफ्ट नहर में महिला के गिरने की खबर सामने आई है। आर्मी टावर के पास बनी पुलिया के पास महिला गिरी है। कपड़ों और चप्पल से महिला की पहचान हुई है। सूचना पर महाजन पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की जा रही है। शाम को घर से महिला निकली थी। महिला के नहर में गिरने के कारणों का पता नहीं चला है।


