
बीकानेर- व्यास कॉलोनी में बेहोश हुई महिला, पीबीएम में दम तोड़ा





खुलासा न्यूज, बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को बेहोशी के हालात में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। यह महिला व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के शिवकॉलोनी शिवबॉडी रोड़ गली की रहने वाली थी। यह घटना नम्बर 5 आज सुबह की है। इस सम्बंध में मृतका के बेटे गजानंद सिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी माँ त्रिलोचना देवी कमर दर्द से पीडि़त थी। आज सुबह उठने के बाद चक्कर आने लगे। जिससे वह बेहोश हो गयी। बेहोशी की हालात में अस्पताल ले जाया गया जहां पर ईसीजी के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |