
बीकानेर में 4 करोड़ का गबन मामला : दूसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे





– बीछवाल पुलिस की कार्यवाही
बीकानेर। एटीएम में रुपए डालने के दौरान 4 करोड़ रूपए का गबन करने के मामले दूसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने अभिषेक पाण्डाय पुत्र स्व. संतोष कुमार ब्राह्मण उम्र 22 निवासी जमीन कटघर पुलिस थाना निजामबाद उतरप्रदेश हाल रामपुरा बस्ती को गिरफ्तार किया है। आरोपित को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ज्ञात रे कि लोकेशन सेक्योर वेल्यू इंडिया लिमिटेड मुम्बई के इंचार्ज अशोक कुमार सोनी ने 21 सितम्बर को बीछवाल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। सोनी ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा समता नगर के एटीएम में रूपए डालने के लिए कंपनी के लोकेन्द्रसिंह व अभिषेक को कस्टोडियन नियुक्त किया था। दोनों आरोपियों ने सांठ-गांठ करते हुए एटीएम मशीन में 4 करोड़ 2 लाख 51 हजार 500 रुपए कम डालकर गबन किया।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |