Gold Silver

मित्रों ने सुरेन्द्र के जन्मदिन को बनाया यादगार,रक्तदान कर दी बधाई

खुलासा न्यूज,बीकानेर। अपने दोस्त के जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्ेदश्य से भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत के दोस्तों ने रक्तदान कर अनूठी मिशाल पेश की। कोरोना महामारी में अस्पताल में खून की कमी को देखते हुए भाजपा नेता सुरेंद्रसिंह शेखावत के जन्मदिन पर नवाचार प्रयोग करते हुए फ्रेंड्स ऑफ सुरेंद्र सिंह द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।शिविर का उद्घाटन नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई,पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य,जितेंद्र सुराणा ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। आयोजन से जुड़े एडवोकेट अशोक भाटी ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को स्वामी अडग़ड़ानंद कृत यथार्थ गीता भेंट की गई। इस मौके पर भाजपा नेत्री मीना आसोपा,पत्रकार लक्ष्मण राघव,दिनेश स्वामी,बृजमोहन रामावत,व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी,व्यवसायी नवरतन डागा,माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बाबूलाल मोहता,भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा,कुम्भाराम सिद्ध,कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित,सामाजिक कार्यकर्ता विमल भाटी , जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत,भीम सेना के राजेन्द्र मेघवाल,भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हुकमाराम सोनी,भाजयुमों जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़,महामंत्री मदनदास स्वामी,ओबीसी शहर जिलाध्यक्ष राजाराम बिश्नोई,एडवोकेट ओम जाखड़,मनोज कड़वासरा,धनराज नाई,नवरत्न सिंह,पत्रकार संजय पारीक,रमजान कायमखानी,शिव सारस्वत,मनोज चौधरी,बद्रीप्रसाद तावनियाँ,एडवोकेट विक्रम सिंह, राहुल तेजी,इमरान कायमखानी,सुभाष बाल्मीकि ने शिविर में पहुंचकर शुभकामनाएं दी।आयोजक जयकिशन रामावत, देवीसिंह शेखावत,रफीक गीगासर ने आभार व्यक्त किया।

Join Whatsapp 26